फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Weather clears up after the rain stops; temperature rises by three degrees to reach 31.

Bulandshahar News: बारिश थमने के बाद मौसम साफ, तीन डिग्री बढ़कर 31 पर पहुंचा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बारिश थमने के बाद मंगलवार को मौसम साफ हो गया। एक दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, बारिश के साथ चली तेज हवा ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को हुआ है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई जबकि कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल पानी भरने से भीग गई। अब किसान खराब हुई फसल को बचाने और खेतों से समेटने में जुटे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में धान की खड़ी फसल गिरने से किसानों को नुकसान की आशंका है। वहीं, जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली थी, उनकी फसल खेतों में पानी भरने से भीग गई। किसान सतीश और प्रकाश का कहना है कि बारिश से भीगी फसल के दाने काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने का डर है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बताया कि किसानों की ओर से फसल नुकसान की शिकायत दर्ज कराने के बाद उसका आकलन कराया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। राजस्व विभाग के प्रशासनिक अधिकारी भी खेतों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं। नुकसान का आकलन होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मौसम में आए बदलाव के बीच मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह अधिकतम तापमान में एक दिन में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को आर्द्रता 62 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि अब मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान में वृद्धि और उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ होने से किसानों को खेतों में भीगी फसल को सुखाने और समेटने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed