फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demand to bring existing pensioners under the ambit of the 8th Pay Commission.

Bulandshahar News: पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand to bring existing pensioners under the ambit of the 8th Pay Commission.
राजेबाबू पार्क में धरने पर बैठे पेंसनर्स। संवाद

विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के राजेबाबू पार्क में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से धरना-प्रदर्शन कर पेंशनरों से जुड़ी 12 मांगें उठाई गईं। इसमें मुख्य मांग पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल करने की रही।
संस्था के जिला अध्यक्ष ठाकुरदास लोधी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों की ओर से विभिन्न मांगें उठाई गईं। इसके बाद पेंशनर एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ठाकुरदास लोधी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से आठवें वेतन आयोग के दायरे में पुराने पेंशनरों को शामिल करने के साथ ही वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को देखते हुए सभी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को अंतरिम सहायता राशि देने की मांग की गई। इसके अलावा कर्मचारियों, पेंशनरों और शिक्षकों के लिए अलग सीपीआई लागू करने, ओपीएस बहाल करने और 65 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक पांच वर्ष में पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि किए जाने समेत 12 मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने आयकर से छूट देने और कोरोना काल में रोके गए डीए-डीआर के बकाया भुगतान की मांग भी की। इस दौरान मंत्री बृह्मसिंह चौधरी, राकेश कुमार त्यागी, रामभरोसे लाल, रईसुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, रमेश सिंह, आनंद कुमार, पीएस शर्मा, पन्ना लाल समेत सैकड़ों पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed