{"_id":"669a9b6a64439da1c7068919","slug":"young-man-shot-for-protesting-against-keeping-trees-in-the-ground-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-103272-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जमीन में पेड़ रखने के विरोध पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जमीन में पेड़ रखने के विरोध पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव भराना में तालाब किनारे से काटे गए पेड़ को रखने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव भराना निवासी सतेंद्र पुत्र फूल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 6.30 बजे उसके भाई मांगेराम (46) घर के सामने खड़े थे। उनके घर के सामने की ही पोखर की सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई के दौरान पोखर किनारे खड़े पेड़ को जीसीबी से गिरा दिया गया। पेड़ को उनकी जमीन में रखने लगे। भाई मांगेराम ने जमीन में पेड़ रखने का विरोध किया। इस पर गांव निवासी आकाश, राहुल ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने उसके भाई के साथ किसी नुकीली वस्तु से मारपीट की।
आकाश ने अवैध हथियार से जान से मारने की नियत से उसके भाई के ऊपर फायर झोंक दिया। भाई के शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार को हवा में लहराते हुए फरार हो गए। उसके भाई की कनपटी पर गोली लगी थी और सिर में गंभीर चोट थी। उन्होंने उपचार के लिए मांगेराम को सिकंदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 351(2, 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।