{"_id":"65fe886e22d99caef7087696","slug":"young-man-cheated-of-rs-25-lakh-on-the-pretext-of-job-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-113387-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नौकरी का झांसा दे युवक से 2.5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नौकरी का झांसा दे युवक से 2.5 लाख ठगे
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी पंकज सिंह के साथ उनके ही रिश्तेदार ने एक कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने अब एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी पंकज ने बताया कि उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की हुई है। कोरोना काल में उनकी नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद से वह बेरोजगार हैं। दो वर्ष पूर्व नोएडा निवासी उनके एक रिश्तेदार ने उनकी एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोपी रिश्तेदार ने उस दौरान पीड़ित के सामने ही एक व्यक्ति से फोन पर इस बाबत चर्चा भी की थी। इसके एवज में आरोपी ने चार लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने आरोपी के झांसे में आकर उस दौरान उसे ढाई लाख रुपये कैश दे दिया था। जबकि, शेष रकम नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ था। कुछ समय बाद आरोपी ने उन्हें एक कंपनी का कॉल लैटर भी उपलब्ध कराया। जिसके आधार पर पीड़ित ने गुड़गांव स्थित उस कंपनी में जाकर जानकारी की तो उसे कॉल लैटर फर्जी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उसने आरोपी से शिकायत की और अपने रुपये वापस मांगे। पहले तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। लेकिन, अब आरोपी रुपये मांगने पर पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।