फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   You can buy the tricolor from post offices for Rs 25

Bulandshahar News: डाकघरों से 25 रुपये में खरीद सकेंगे तिरंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
You can buy the tricolor from post offices for Rs 25
प्रधान डाकघर का कार्यालय। संवाद
बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। लोगों को तिरंगा आसानी से मिल सके, इसके लिए डाकघर भी लोगों को तिरंगे उपलब्ध कराएगा। जिलेभर के किसी भी डाकघर से 25 रुपये देकर कोई भी तिरंगा खरीद सकता है। इसके लिए डाकघर में अलग काउंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशभक्ति, एकता और गर्व को बढ़ावा देना है। इस अभियान में डाक विभाग की तरफ से हर घर तिरंगा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। लोगों को आसानी से तिरंगा उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रधान डाकघर समेत अन्य डाकघरों में काउंटर खोले जाएंगे। डाक अधीक्षक जवाहर लाल शर्मा ने बताया कि सभी डाकघरों में तिरंगों की आपूर्ति कराई जा रही है। जिससे लोग अपने नजदीक के डाकघर से तिरंगा खरीदकर अभियान में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। बताया कि 30 गुणा 20 इंच का तिरंगा डाकघर पर 25 रुपये में लोग खरीद सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधान डाकघर से प्रभात फेरी, बाइक रैली आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed