फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Beware! The hearts of young people are aging prematurely.

Bulandshahar News: सावधान! समय से पहले बूढ़ा हो रहा युवाओं का दिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Beware! The hearts of young people are aging prematurely.
विश्व हृदय रोग दिवस वाली खबर के लिए डॉ. आरपी सिंह
बुलंदशहर। बदलती लाइफ स्टाइल, जंक फूड का अधिक सेवन और तनाव लोगों का दिल कमजोर कर रहा है। कभी बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाने वाला हार्ट अटैक अब 20 से 30 आयु वर्ग के युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में जहां अभी हृदय रोग से संबंधित विशेषज्ञ नहीं है तो वहीं निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश धूम्रपान करने के आदी हैं।
विज्ञापन

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति तनाव ग्रस्त है। इसकी वजह से वृद्धावस्था में होने वाली दिल की बीमारी अब छोटी उम्र के लोगों को भी निशाना बना रही हैं। मगर अब बिगड़ी दिनचर्या और खासकर सिगरेट, बीड़ी आदि का सेवन करने से 30 या इससे कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की मानें तो जिले के अधिकांश लोग हृदय रोग संबंधित बीमारियों से पीड़ित है। महिलाओं में भी यह रोग तेजी से बढ़ रहा है।
दिल की बीमारी का सबसे बड़ा दुश्मन तनाव और जीवन शैली है। इसके अलावा बिगड़ी दिनचर्या, गलत खानपान, प्रदूषण के चलते दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके चलते कम उम्र में इस बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआत में इसके लक्षण सीने में दर्द, तेज धड़कन और सांस फूलने के रूप में सामने आते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव करके आप सेहतमंद रह सकते हैं।
--
बोले विशेषज्ञ
हार्ट अटैक की समस्या लेकर 30 वर्ष से कम उम्र के लोग भी आते रहते हैं। अधिकांश युवाओं में दिल का दौरा पड़ने का कारण धूम्रपान करने के अलावा चिंता, तनाव के साथ अनावश्यक काम का बोझ और गलत खानपान भी है।
खानपान में सुधार और बदलती लाइफ स्टाइल, जंक फूड और धूम्रपान की ओर युवा पीढ़ी जाने से बचे। - डॉ. एसके गोयल, आइएमए अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट
--
महिला व पुरुषों के दिल को दुरुस्त रखने के लिए सही खानपान, एक्सरसाइज और तनाव को दूर भगाना सबसे जरूरी है। जब हम अत्यधिक या लंबे समय तक मानसिक तनाव से गुजरते हैं, तो हमारा मस्तिष्क हृदय प्रणाली को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।

तनाव के कारण मस्तिष्क से एड्रेनालाईन और कॉर्टिसोल रसायन स्रवित होते हैं। वे हृदय की पूरी प्रणाली खराब कर देते हैं। हृदय की बीमारी का इलाज बचाव है। लाइफ स्टाइल में सही बदलाव और सुबह के समय व्यायाम करने से हृदय रोग से बचा जा सकता है। लोग पैदल चलकर भी दिल को संतुलित रख सकते हैं। - डॉ. आरपी सिंह, हृदय व जटिल रोग विशेषज्ञ
--
ऐसे करें बचाव
: नियमित व्यायाम करें
: संतुलित आहार लें
: बाहर के खाने के सेवन से बचें
: मानसिक तनाव से दूर रहें
: छह से आठ घंटे की नींद जरूर लें
: धूम्रपान, शराब का सेवन न करें
: कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, मधुमेह व मोटापा को नियंत्रित रखे
--
हार्ट अटैक के कारण
: उच्च रक्तचाप
: उच्च कोलेस्ट्रॉल
: धूम्रपान व शराब का सेवन
: परिवार में किसी को ये बीमारी हो

विश्व हृदय रोग दिवस वाली खबर के लिए डॉ. आरपी सिंह

विश्व हृदय रोग दिवस वाली खबर के लिए डॉ. आरपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed