फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Struck Romil on the head with a stick while intoxicated.

Bulandshahar News: शराब के नशे में डंडे से किया था रोमिल के सिर पर वार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में सिर पर डंडे से रोमिल के सिर पर हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल रोमिल की हायर मेडिकल सेंटर में 25 सितंबर को मौत हो गई। अब पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपी शिवम को अडौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी प्रेमसुख दरिया ने बताया कि सोमवार को प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए शिवम को अडौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि 22 सितंबर को वह रोमिल के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। तैश में आकर उसने डंडे से रोमिल के सिर पर वार कर दिया, जिससे आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

26 सितंबर को चांदपुर रोड थाना कोतवाली नगर निवासी धर्मपाल सिंह ने कोतवाली देहात में अपने बेटे रोमिल की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। वादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान गांव काहिरा निवासी शिवम का नाम प्रकाश में आया। बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed