फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   You also passed have, we also

तुम भी पास, हम भी पास

Sat, 28 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 28 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
You also passed have, we also
exam - फोटो : अमर उजाला

 सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सभी छात्र-छात्राएं पास हो गए। इस बार जनपद के 70 स्कूलों में 7242 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी। परीक्षा में सभी स्टूडेंट्स को उम्मीद के मुताबिक सफलता मिली।

विज्ञापन


ए-वन ग्रेेड में 1383 स्टूडेंट्स को सभी विषयों में 10-10 सीजीपीए मिले। हालांकि बाकी स्टूडेंटस को 10 सीजीपीए नहीं मिलने का मलाल जरूर दिखा। दिल्ली पब्लिक स्कूल के सर्वाधिक 49 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए।
विज्ञापन


मौजूदा शैक्षिक सत्र में जिलेभर के 70 स्कूलों में 7242 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार को घोषित रिजल्ट में सभी स्टूडेंटस को सफलता मिली। 930 स्टूडेंटस ने 9.8 सीजीपीए प्राप्त किए। 843 छात्र-छात्राओं को 9.6 सीजीपीए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


4086 स्टूडेंटस को 9 सीजीपीए से कम पर संतोष करना पड़ा। डीपीएस के 226 में से 49 स्टूडेंटस को 10 सीजीपीए मिले। रैनेसा के 160 में 44 स्टूडेंटस ने 10 सीजीपीए हासिल किए। आजाद पब्लिक स्कूल 120 में से 38, खालसा पब्लिक स्कूल के 190 में से 31, ब्रह्मानंद में 66 में से 20, सेंट मोमिना में 40 स्टूडेंटस को 10 सीजीपीए मिले।

लीलावती में दो स्टूडेंटस ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर परिजनों का नाम रोशन किया। दोपहर बाद जैसे ही परीक्षा परिणाम आने शुरू हुए स्टूडेंट्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।


स्कूल और घरों में जश्न का महौल बनने लगा। स्टूडेंट्स ने शहर की सड़काें पर स्कूटी दौड़ाकर खुशी का इजहार किया। बता दें कि जिले में 98 प्रतिशत स्टूडेंटस ने 10वीं में घरेलू बोर्ड को चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed