फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Worrying: 5159 cases in 30 days, 5079 cases found in just 18 days

चिंताजनक: 30 दिन में 5159 केस तो मात्र 18 दिन में 5079 केस मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Worrying: 5159 cases in 30 days, 5079 cases found in just 18 days
चिंताजनक: 30 दिन में 5159 केस तो मात्र 18 दिन में 5079 केस मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में पिछले दो दिनों से कम मिल रहे कोरोना संक्रमण के केस भले ही राहत दे रहे हो, लेकिन पिछले 18 दिन के आंकड़े चिंताजनक लग रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा, जिससे कि महामारी पर लगाम लगाया जा सके। हालांकि, सरकारी स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने और जांच का दायरा बढ़ने से कुछ राहत नजर आती दिख रही है।
एक अप्रैल को जनपद में कुल 6335 संक्रमण के केस थेे। इस दौरान 6205 लोग कोराना से ठीक हो चुके थे और 94 लोगों की मौत हो चुकी थी। 36 लोगों को कोविड और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा था। एक माह बीतने के बाद यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा और 30 दिन में ही दोगुने स्तर के करीब पहुंच गया। 30 अप्रैल को संक्रमण के कुल केस 11494 हो गए। इस दौरान तक 8908 लोग ठीक हो चुके थे और मौत का आंकड़ा बढ़कर भी 132 हो गया था। जबकि, 2454 लोग उपचाराधीन थे। इस एक माह की बात करें तो 30 दिन में 5159 संक्रमण के केस सामने आए हैं। 2703 लोग ठीक हुए हैं और 38 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मई माह में स्थित ज्यादा चिंताजनक हो गई है। अभी माह के खत्म होने में 11 दिन शेष हैं और मात्र 18 दिन में संक्रमण के कुल 5079 केस सामने आए हैं। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 2685 है, जो ठीक मानी जा रही है। वहीं, अप्रैल माह के सापेक्ष मौैत का आंकड़ा इन 18 दिनों में ही 41 हो गई है। फिलहाल 18 अप्रैल तक जनपद में 18136 संक्रमण के केस मिल चुके हैं। 15141 लोग ठीक हो चुके हैं और 173 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 2882 लोगों का विभिन्न कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेंस कमेटी प्रतिदिन सरकार को भेजेगी रिपोर्ट
कोविड महामारी के दौरान किसी भी प्रकार के आंकड़ों को सरकार तक पहुंचाने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। इसके लिए डीएम रविंद्र कुमार ने गठित कमेटी को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल सेंटर में बैठकर समीक्षा करते हुए रिपोर्ट सरकार को प्रेषित की जाए। कमेटी में जिला जज द्वारा नामित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा. पीके झा और एडीएम वित्त सहदेव कुमार मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 7,04,903 लोगों का लिया जा चुका है सैंपल
जनपद में रैपिड एंटीजन किट, आरटीपीसीआर ओर ट्रूनेट आदि जांच के लिए लोगों का सैम्पल लिया जा चुका है। 18 मई तक 7,04,903 लोगों का सैम्पल लिया जा चुका है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि 18 मई तक रैपिड एंटीजन किट के लिए 5,05,749 लोगों का सैम्पल लिया जा चुका, इसमें 1.75 फीसदी यानी 8,948 लोग पॉजिटिव आ चुके है। आरटीपीसीआर के लिए 1,97,373 लोगों का सैम्पल लेकर जांच को भेज गया, इसमें 4.53 फीसदी यानी 9,034 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। साथ ही 1,781 लोगों का ट्रूनेट के लिए सैम्पल लिया गया, इसमें 154 लोग पॉजिटिव आये। बताया कि प्रतिदिन 2500 से अधिक लोगों के सैम्पल लेकर जांच की जा चुकी है।
अब तक 2,55,970 को लगा राहत का टीका
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। अब तक 2,55,970 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को 16,343 को पहली डोज ओर 10,859 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों में 15,540 को पहली डोज ओर 8,043 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, एक मार्च से शुरू हुए तीसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1,59,127 को पहली डोज ओर 46,058 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अब तक 2,55,970 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

एक मई से 18 मई तक संक्रमित, मौत और ठीक हुए मरीजों के आंकड़े
तारीख संक्त्रस्मित मौत ठीक हुए
एक मई 549 03 213
दो मई 209 00 133
तीन मई 295 01 285
चार मइ 365 01 295
पांच मई 316 01 205
छह मई 445 03 602
सात मई 368 04 390
आठ मई 526 01 325
नौ मई 285 01 221
10 मई 286 01 359
11 मई 540 04 316
12 मई 372 02 341
13 मई 450 04 361
14 मई 267 01 502
15 मई 402 04 289
16 मई 360 02 543
17 मई 244 02 426
18 मई 163 06 417
जनपद में अप्रैल माह के सापेक्ष संक्रमण के मामले बढ़े हैं। हालांकि, संक्रमण के मामलों में अब कमी भी आ रही है। जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है और गांवों में टीम जाकर लोगों की जांच के साथ ही उन्हें जागरूक भी कर रही है।
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed