{"_id":"69a07cdab1a47a6651069665","slug":"work-will-be-done-in-946-gram-panchayats-with-rs-19-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-149324-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 19 करोड़ रुपये से 946 ग्राम पंचायतों में होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 19 करोड़ रुपये से 946 ग्राम पंचायतों में होंगे काम
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की 946 ग्राम पंचायतों में करीब 19 करोड़ रुपये की राशि से काम होंगे। यह राशि गलियों की सड़कों, नालियों और साफ-सफाई पर खर्च की जाएगी। इस राशि से होने वाले सभी काम मार्च माह तक पूरे करने होंगे। इसके लिए सभी ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवाें को निर्देशित कर दिया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि इस बार जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों में 19 करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन से सभी ग्राम पंचायतों के खातों में राशि पहुंच गई है। इस राशि सभी ग्राम पंचायतों में गलियों की सड़कों, नालियों और साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी काम कराए जाने हैं। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों को जरूरत के अनुसार राशि भेज दी गई है।
बताया कि इस राशि से होने वाले सभी कामों की जानकारी ग्राम प्रधान और सचिवों को विभाग को देने के लिए भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शासन से अन्य विकास कार्यों के लिए भी जल्द राशि मिलने की उम्मीद है। जैसे ही केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से राशि प्राप्त होगी तो उसे सभी ग्राम पंचायतों को भेज दिया जाएगा।