{"_id":"66d76228fb7da910620fc3c4","slug":"women-protest-at-the-collectorate-against-breaking-the-statue-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121352-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मूर्ति खंडित करने के खिलाफ महिलाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मूर्ति खंडित करने के खिलाफ महिलाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चामड़ मंदिर की मूर्ति खंडित करने और चारदीवारी तोड़ने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने मूर्ति खंडित करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मामले में डीएम के नाम शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।
कोतवाली देहात के गांव मरगूबपुर निवासी महिलाओं ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुमन ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने गांव के चांमड़ मंदिर की मूर्ति को खंडित करते हुए चारदीवारी को तोड़ दिया है। रविवार को हुई वारदात के बाद पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोप है कि गांव में असामाजिक तत्वों के कारण माहौल खराब हो रहा है। इसके चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी आवश्यक है। मामले में डीएम के नाम शिकायत देकर मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की भावनाएं आहत न हों।