{"_id":"6835ef4c1a6e70982d0298a6","slug":"women-associated-with-nari-shakti-self-help-group-jugsana-kalan-are-earning-well-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-134633-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मूर्ति और मोमबत्ती बनाकर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मूर्ति और मोमबत्ती बनाकर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
विज्ञापन
अनूपशहर में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
बुलंदशहर। नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह जुगसाना कलां से जुड़ीं महिलाएं मूर्ति और मोमबत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं की ओर से तैयार सामन की दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा में खास मांग है। इस कार्य से जुड़ी महिलाएं अच्छी कमाई कर रही हैं।
नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह जुगसाना कलां की अध्यक्ष प्रवेश ने बताया कि समूह से अभी 11 महिलाएं जुड़ी हैं। यह सभी महिलाएं मिलकर गाय के गोबर से देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार करती हैं। इनको खास बनाने के लिए हर्बल रंगों का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा सोयाबीन वैक्स का प्रयोग कर मोमबत्ती व दीये भी बना रही हैं।
इनकी मांग जिले के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा में ज्यादा है। कई बार तो ऐसा होता है कि डिमांड भी पूरी नहीं हो पाती। फिर भी प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक मूर्तियों के अलावा मोमबत्ती व दीये बनाए जाएं, ताकि और अच्छी कमाई हो सके। प्रवेश ने बताया कि बढ़ते काम को देखकर अब इस कार्य से दूसरी महिलाओं को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब वह इस काम के अलावा अगरबत्ती व धूपबत्ती भी बनाने लगी हैं। इसकी भी मांग बढ़ रही है। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त सूबेदार सिंह का कहना है कि नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह जुगसाना कलां से जुड़ीं महिलाओं के इस कार्य को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।