फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   woman sprinkled kerosene and set herself on fire and died

Bulandshahar News: गृह क्लेश में महिला ने केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाहनपुर में बुधवार देर रात महिला ने पति से विवाद के बाद केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। करीब 70 प्रतिशत तक झुलसी महिला की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मामले में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव बाहनपुर निवासी सोनू की शादी कुछ वर्ष पूर्व अलीगढ़ निवासी 24 वर्षीय प्रियंका के साथ हुई थी। दोनों की तीन संतानें थीं। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रियंका अपने ससुराल में ही संदिग्ध अवस्था में आग लाने से बुरी तरह झुलस गई है। जिसे परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और मायके पक्ष को सूचना दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रियंका की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रियंका और उसके पति के बीच कुछ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आए दिन घर में क्लेश बना रहता था। बुधवार रात को इसी गृह क्लेश के चलते प्रियंका ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। जिसे परिजनों ने किसी तरह बुझाया था। तब तक वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। मामले में मायके या ससुराल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed