फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman dies, two injured in accident

Bulandshahar News: हादसे में महिला की मौत, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, two injured in accident
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई टेंपो।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

छतारी। अलीगढ़ से आ रहा सवारी से भरा ऑटो रिक्शा सडक पर नीलगाय से टकरा गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव कोटला निवासी ओमेंद्र ने बताया कि उसका भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रयंका और पिता नरेंद्र सिंह के साथ शनिवार देर रात ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। जब वह अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग स्थित गांव बुढांसी के निकट पहुंचे तभी जंगल से निकलकर नीलगाय अचानक ऑटो के सामने आ गई। इस भिडंत में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा होता देख मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हुए जिनके द्वारा फोन के माध्यम से पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने 32 वर्षीय प्रियंका पत्नी धर्मेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि नरेंद्र और धर्मेंद्र का उपचार जारी है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed