{"_id":"6ab80e1a851af8a02a06c98b","slug":"shooters-from-shamli-and-bulandshahr-take-the-lead-in-the-shooting-championship-bulandshahr-news-c-133-1-bul1034-166602-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शूटिंग चैंपियनशिप में शामली और बुलंदशहर के निशानेबाजों ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शूटिंग चैंपियनशिप में शामली और बुलंदशहर के निशानेबाजों ने बनाई बढ़त
विज्ञापन
शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना साधते निशानेबाज। संवाद
बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित जीरोकूल शूटिंग अकादमी में शनिवार को सातवीं सौरभ चौधरी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। पहले दिन बुलंदशहर और शामली के निशानेबाजों ने विभिन्न वर्गों में बढ़त बनाई। प्रतियोगिता 30 सितंबर तक जारी रहेगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत मंत्री राजन कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता सिर्फ खिलाड़ी की प्रतिभा के मूल्यांकन का माध्यम नहीं होती बल्कि विषम परिस्थितियों में सामान्य रहना और खेल भावना विकसित करना भी सिखाती है। प्रतियोगिता आयोजक मनीष चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन एयर राइफल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में शामली के अक्षित निर्वाल ने 624 अंक हासिल कर बढ़त बनाई। जूनियर वर्ग में बुलंदशहर के आयुष गर्ग ने 627 अंक हासिल किए। एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में बुलंदशहर के गगन ने 578 अंक, एयर राइफल एनआर यूथ वर्ग में निशांत ने 413.2 अंक, एयर राइफल एनआर सब-यूथ वर्ग में शामली के शौर्य शर्मा ने 405.5 अंक, एयर पिस्टल एनआर वर्ग में शामली के कुलवंश ने 366 अंक और लिटिल चैंप पिस्टल वर्ग में शामली के सत्यव्रत निर्वाल ने 161 अंक हासिल कर अपने-अपने वर्ग में बढ़त बनाई।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका ध्रुव सिंह, ऋषभ सिंह, यश चौधरी, गौरव चौधरी, गगन सिंह और हर्षवर्धन प्रकाश निभा रहे हैं। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती प्रांत संपर्क प्रमुख मुकेश चौधरी, भवतोष गुज्जर, हितेश गर्ग, भीष्म सिसोदिया, संदीप पंवार, डॉ. दुर्वेश चौधरी, अमित तोमर, मोनिका सिरोही, सुषमा सिंह आदि उपस्थित रहे।