{"_id":"65f1ddaf227a9eaba8033bd8","slug":"woman-dies-due-to-bike-collision-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-112894-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अहार। क्षेत्र के एक मैरिज होम के पास शादी समारोह में जा रही महिला को सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव पोटा बादशाहपुर निवासी मनवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी बलवंती देवी पांच मार्च को शादी में समारोह जा रही थीं। मैरिज होम के पास सड़क पार करने के दौरान एक बाइक सवार ने बलवंती को टक्कर मार दी। हादसे में बलवंती गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने उन्हें जहांगीराबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पत्नी के अंतिम संस्कार व रिश्तेदारों के आने के कारण वह समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। अब पुलिस ने मामले में बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।