फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   winter

नहीं बंटे कंबल, न जले अलाव, ठंड में ठिठुर रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
winter
नहीं बंटे कंबल, न जले अलाव, ठंड में ठिठुर रहे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। गत चार दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल है। वहीं, शीत लहर से बचाने के इस बार जिला प्रशासन और निकाय अफसरों ने न तो कंबल बांटे हैं और न ही अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की है। जिससे निराश्रित लोग ठंड में सिकुड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, राहगीर भी अलाव न जलने पर अफसरों को कोस रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने नगर भ्रमण किया तो अलाव की व्यवस्था न होने पर लोग ठिठुरते नजर आए।
सर्दी से निराश्रितों-राहगीरों को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर एक दिसंबर से अलाव जलने शुरू हो जाते हैं। लेकिन इस बार जहां एक दिसंबर से ठंड का असर कुछ कम रहा। वहीं, अफसरों द्वारा भी अलाव जलाने की व्यवस्था में लापरवाही बरती गई और कंबल बांटने को लेकर भी अफसरों ने कोई तैयारी शुरू नहीं की है। जबकि, शासन द्वारा कंबल वितरण और अलाव को लेकर धनराशि जारी की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार गत तीन दिन पूर्व मौसम ने अचानक करवट बदली और सर्द हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां तीन डिग्री सेल्सियस मापा गया, वहीं, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा। जिसके बाद निकाय अफसरों को अपने-अपने क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर देनी चाहिए थी, लेकिन निकाय अफसर अभी तक मूकदर्शक बने हुए हैं। वहीं, दूसरी और मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन के चलते सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव के साथ निराश्रित कंबल वितरण का इंतजार भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन एक - ईदगाह रोड
नगर के ईदगाह मार्ग पर सर्दी से बचने के लिए एक निराश्रित पुराने जिला महिला अस्पताल के बाहर सो रहा था। जबकि अस्पताल में रैन बसेरा बना हुआ है, लेकिन निराश्रितों को रुकने के लिए कोई व्यवस्था वहां पर मौजूद नहीं है। रात्रि के समय निराश्रित पर एक मात्र चादर थी, जिसे ओढ़कर खुले आसमान के नीचे जमीन पर सो गया।
सीन दो - अंबर सिनेमा रोड
नगर के व्यस्ततम चौराहा स्थित अंबर सिनेमा रोड पर एक बुजुर्ग रात्रि के समय सोता मिला। हालांकि बुजुर्ग के पास ओढ़ने और बिछाने के लिए चादर मौजूद थी। लेकिन सर्द हवाओं से बचने के लिए कपड़े पर्याप्त मात्रा में न होने के कारण बुजुर्ग ठंड से कांपता नजर आया।
पालिका का दावा, पांच जगह जल रहे अलाव
एक सप्ताह से लगातार तापमान गिरने के साथ ही गलन बढ़ने लगी है। लेकिन नगर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि नगर क्षेत्र में पालिका की ओर से प्रतिवर्ष सर्दी में अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इस बार दिसंबर माह में 17 दिन व्यतीत होने के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। पालिका अफसरों का दावा है कि नगर के पांच स्थानों पर बने रैन बसेरे में अलाव की व्यवस्था की गई है।
जिले के अन्य क्षेत्रों में भी नहीं अलाव की व्यवस्था
जिले में 17 निकाय और 951 ग्राम पंचायत है। लेकिन अभी तक किसी भी निकाय और ग्राम पंचायत में न तो अलाव जलने शुरू हुए हैं और न ही अलाव को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, कंबल वितरण के लिए निकाय और ग्राम पंचायत अफसर जिला प्रशासन के आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

जिले के पांच स्थानों पर गैस का अलाव जलाया जा रहा है। अन्य स्थानों पर अलाव जलाने के लिए सर्वे कराकर व्यवस्था कर दी जाएगी। कंबल वितरण के लिए अभी कोई आदेश नहीं मिला है।
मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed