फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Will become world guru on the strength of youth: Dr. Antul Tewatia

युवाओं के दम पर बनेंगे विश्व गुरु : डॉ. अंतुल तेवतिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
Will become world guru on the strength of youth: Dr. Antul Tewatia
कार्यकर्म में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया को सम्मानित करते लोग।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलावठी। युवाओं के दम पर ही हम विश्व गुरु बनेंगे। देश के युवा जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। अब युवाओं ने ठाना है कि देश में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अन्तुल तेवतिया ने गायत्री पब्लिक स्कूल में आयोजित युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि युवाओं को संबोधित करते हुए कहीं।

नगर के गायत्री पब्लिक स्कूल में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से हमें वही प्रेरणा मिलती है जो भगवान राम के जीवन से मिलती है। ये दोनों भारतीय सनातन संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। सर्वधर्म संभाव का जो मंत्र प्रभु श्री राम ने दिया, वही मंत्र स्वामी विवेकानंद ने दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाये। हमें भी तब तक नहीं रुकना है, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमें अहंकार के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ और अपनी उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठानी है तो संगठित होना पड़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज हम यहां से एक संकल्प लेकर जाएं तो युवा दिवस और ये युवा सम्मेलन मनाना सार्थक हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह चपराना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को दिशा और दशा दी। युवा उनके जीवन से प्रेरणा लें तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं। पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह चपराना, नाहर सिंह, अमित त्यागी, सम्मेलन संयोजक दीपांशु नागर, जयकिशन बिधूड़ी, गौरव तेवतिया, रविंद्र राजौरा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रवेश तेवतिया, अमित तेवतिया, आयुष्मान ठाकुर, निवांग अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। संचालन प्रवेन्द्र देशवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed