{"_id":"57069a564f1c1b3b26c81131","slug":"wheat-procurement-started-in-just-two-of-seven-talukas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात में से सिर्फ दो तहसीलों में शुरू हुई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात में से सिर्फ दो तहसीलों में शुरू हुई गेहूं खरीद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
गेंहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की सात में से पांच तहसीलों में बृहस्पतिवार को भी गेहूं खरीद शुरू नहीं हुई। हालांकि डीएम की सख्ती का असर बुलंदशहर एवं शिकारपुर तहसील क्षेत्र में जरूर दिखा। यहां क्रय केंद्रों पर 15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई। सवाल यह है कि खरीद की ऐसी सुस्त रफ्तार से लक्ष्य कैसे प्राप्त होगा।
विज्ञापन
जनपद में इस बार 1.53 लाख एमटी गेहूं की खरीद होनी है। इसके लिए प्रशासन ने 88 क्रय केंद्रों का गठन किया है। अफसरों की हीलाहवाली के चलते अभी भी 60 फीसदी क्रय केंद्र वजूद में नहीं आए हैं। यही कारण है कि अनूपशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना और डिबाई में रत्ती बराबर गेहूं की खरीद नही हो पाई है।
विज्ञापन
वहीं, बुलंदशहर में एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव की दखल के बाद गेहूं खरीद शुरू हुई। बुलंदशहर अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्र पर मात्र नौ एमटी गेहूं खरीदा गया, जबकि शिकारपुर मंडी में छह एमटी गेहूं की खरीद की हुई। कुल मिलाकर दोनों तहसीलों में खाद्य निगम के केंद्रों पर मशीनरी ने 15 एमटी गेहूं खरीदा।
विज्ञापन