फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

Bulandshahar News: सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग, गिरा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
weather
नुमाइश प्रदर्शनी के मैदान में अलाव तापते युवा और बच्चे। - फोटो : BULANDSHAHR
सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग, गिरा पारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। ठंड ने अब ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह हल्की धुंध भी छाने लगी है। शुक्रवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। सुबह 8 बजे के बाद धूप निकली। धूप में बैठने के बावजूद ठंडी हवाएं ठिठुरन का अहसास कराती रहीं। मौसम वैज्ञानिक लगातार तापमान में गिरावट होने की संभावना जता रहे हैं।

शुक्रवार को बुलंदशहर में अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 23 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रता 73 फीसदी और हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। हालांकि पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। लेकिन अब रात को ओस के साथ और सुबह-शाम की ठंड अधिक बढ़ने लगी है। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंडक से राहत नहीं मिल रही है। उधर, सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। कपड़ा विक्रेता सुभाष गर्ग और कौशल ने बताया कि स्वेटर, जैकेट, मफलर की मांग बढ़ गई है। दूसरी ओर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा शर्मा का कहना है कि इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। नियमित रूप से व्यायाम और योगासन जरूर करें। इसका शरीर पर अच्छा असर होता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। लेकिन अब तेज हवा चलने से ठंड के साथ तापमान में गिरावट की संभावना लगातार बन रही है। जल्द ही चल रही हवा के साथ पहाड़ों पर पड़ने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed