फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   noida sector 39 anjali death bulandshahr family demands second postmortem

अंजली की मौत कैसे हुई?: नोएडा के फ्लैट में लटकी मिली लाश, गांव पहुंचा शव तो मचा हंगामा; सबने कर दी ये मांग

Mon, 19 Oct 2026 06:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी
संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी Published by: विकास कुमार Updated Mon, 19 Oct 2026 06:38 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोहिया नगर कॉलोनी निवासी आकाश दीप ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र स्थित शेखूपुर गांव निवासी उनकी साली अंजली (22) गाजियाबाद के एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं, इंदिरापुरम में किराए के फ्लैट पर अपनी सहेली के साथ रहती थी।
 

विज्ञापन
noida sector 39 anjali death bulandshahr family demands second postmortem
मृतक अंजली और गांव पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित छतारी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी अंजली (22) का शव नोएडा सेक्टर 39 स्थित कमरे में मिला। रविवार रात को पोस्टमार्टम जांच के बाद जम शव गांव पहुंचा तो परिजनों पुलिस कार्रवाई पर आरोप लगाया। साथ ही सोमवार सुबह गांव में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

तीन थानों की फोर्स पहुंची गांव
हंगामे की सूचना पर डिबाई विधायक सीपी सिंह और सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे व परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब चार घंटे के हंगामा के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली के साथ किराये पर रहती थी अंजली
गाजियाबाद के लोहिया नगर कॉलोनी निवासी आकाश दीप ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र स्थित शेखूपुर गांव निवासी उनकी साली अंजली (22) गाजियाबाद के एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं, इंदिरापुरम में किराए के फ्लैट पर अपनी सहेली के साथ रहती थी।

विज्ञापन

बहन ने किया फोन तो पता चला वो नहीं रही
रविवार को अवकाश होने के चलते आकाश दीप की पत्नी लतेश ने अंजली को फोन किया तो पुलिस ने फोन उठाया। उन्होंने फोन पर कहा कि नोएडा स्थित पोस्टमार्टम हाउस आ जाओ। यह सुनकर के लतेश के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने घबराते हुए यह बात आकाश दीप को बताई। 

'पुलिस ने नहीं बताया कैसे हुई अंजली की मौत'
तभी आकाश और उनकी पत्नी लतेश नोएडा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां अंजली को मृत देख वह बिलख उठे और उन्होंने इसकी जानकारी गांव में परिजनों को दी। गांव से परिजन भी नोएडा आ गए। आरोप है कि उस वक्त नोएडा पुलिस ने उनको कोई जानकारी नहीं दी कि अंजली की मौत कैसे हुई। यह बताया कि सेक्टर-39 स्थित एक कमरे में शव मिला। 

परिजनों ने की दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग
रविवार रात को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। रात ज्यादा होने के कारण अंतिम संस्कार सोमवार को करने का निर्णय लिया। वहीं सोमवार सुबह करीब नौ बजे अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और मामले में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस बात पर ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

मौके पर पहुंचे विधायक
हंगामे की सूचना पर डिबाई विधायक सीपी सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख सीओ मधुप कुमार सिंह और छतारी, पहासू व नरौरा थाना का पुलिस बल भी पहुंच गया। करीब चार घंटे के प्रयास के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गए। 

पुलिस का बयान
परिजन नोएडा पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगा रहे थे। इस पर संबंधित थाने पर संपर्क कर विवेचक से बात की गई। विवेचक का कहना था कि अभी किसी पर संदेह नहीं है। शव मिलने को लेकर सभी तथ्यों में जांच हो रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह बात परिजनों को समझाई गई। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है। - मधुप कुमार सिंह, सीओ डिबाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed