{"_id":"6ad535fea08f4ad9d60197f5","slug":"conductor-and-hawker-die-in-separate-incidents-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-168667-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अलग-अलग हादसों में परिचालक, फेरी वाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अलग-अलग हादसों में परिचालक, फेरी वाले की मौत
विज्ञापन
स्याना/सिकंदराबाद। स्याना और सिकंदराबाद में अलग-अलग हुए हादसों में डंपर के परिचालक और फेरी वाले की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मोहल्ला तरीन नवाब खेल जनपद संभल निवासी चांद मोहम्मद ने बताया कि उनके बड़े भाई आमिर (28) रविवार को रामपुर के
अजीतपुर से डंपर में डस्ट लेकर स्याना आए थे। वैराफिरोजपुर मार्ग स्थित एक कॉलोनी में डंपर से डस्ट उतार रहे थे। इसी दौरान डंपर को आगे पीछे करने के दौरान डंपर पीछे खड़े पोल से टकरा गया और पोल टूटकर बाहर खड़े उनके भाई आमिर के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक आसपास के लोगों की मदद से आमिर को अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि आमिर शादीशुदा थे। उनके दो बेटे हैं। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सिकंदराबाद में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए इमरान की उपचार के दौरान मौत हो गई। सिकंदराबाद के मोहल्ला गोरखी निवासी सिराज अल्वी ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा इमरान शनिवार शाम करीब 6ः30 बजे नेशनल हाईवे-34 पर वेयरहाउस के पास एक होटल से खाना लेने गया था। लौटते समय जब वह सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में इमरान घायल हो गया। पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता सिराज अल्वी पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान इमरान की मौत हो गई। सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।