फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drinks flow on the Ramlila stage; decorum shattered as a dancer performs to film songs.

Bulandshahar News: रामलीला के मंच पर छलके जाम, फिल्मी गाने पर डांसर के ठुमकों से मर्यादा तार-तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में रावण दरबार के दृश्य के दौरान मंच पर शराब की बोतलें परोसी गईं और फिल्मी गीतों पर अश्लील डांस कराया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ स्याना ने खानपुर पुलिस को प्रकरण की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अमरपुर गांव में आयोजित रामलीला में रावण दरबार का मंचन चल रहा था। वायरल वीडियो में रावण व दरबारियों के वेश में बैठे कलाकारों के सामने रखी टेबल पर शराब की बोतलें साफ नजर आ रही हैं। इसी बीच मंच पर एक महिला डांसर राणा जी माफ करना जैसे फिल्मी गीत पर थिरकती दिखाई दे रही है। धार्मिक मंच पर इस तरह की फूहड़ता देख दर्शकों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद आयोजकों में हड़कंप मच गया। मामले पर जब रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो वे कैमरे से बचते दिखे। कमेटी अध्यक्ष का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। सीओ स्याना रामकरन सिंह ने बताया कि खानपुर पुलिस को पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। धार्मिक आयोजन की शुचिता भंग करने और तथ्यों की पुष्टि होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed