{"_id":"592336204f1c1b3d6a5371a5","slug":"waste-lift-waiting-for-street-light-repairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट मरम्मत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट मरम्मत का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 23 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर स्थित वार्ड नंबर आठ में गंदगी और जलभराव से आमजन का हाल बेहाल है। कई जगह नालियां चोक है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुछ गलियों को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। सफाई कर्मी कभी कभार ही कूड़ा उठाने आते है। कई स्थानों पर सोलर लाइटें खराब मिलीं।
नगर स्थित वार्ड नंबर आठ में बुर्ज उस्मान का कुछ हिस्सा आता है। सोमवार को वार्ड की लाइव रिपोर्ट के दौरान कई स्थानों पर कूड़े-गंदगी का आलम दिखा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। पांच साल के कार्यकाल के दौरान कुछ गलियों को पक्का नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन भी टूटी पड़ी मिली। हालांकि, कॉलोनी में अधिकांश गलियां पक्की मिली। कॉलोनी में पोल पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें मरम्मत की राह देख रही है। लोगों ने बताया कि कई बार कहने के बाद सफाई कर्मी कभी-कभार कूड़ा उठाने आता है।
विज्ञापन