Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Long wait for a bridge over the Ganga; construction has been stalled for two years.

Bulandshahar News: गंगा पर पुल का इंतजार लंबा, दो साल से ठप पड़ा निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Long wait for a bridge over the Ganga; construction has been stalled for two years.
गंगा नदी पर बना पुल। - फोटो : Information Department
बुलंदशहर। गंगा नदी पर पुल निर्माण का इंतजार लंबा होता जा रहा है। ऊंचागांव क्षेत्र में माली की मढैया के पास प्रस्तावित पुल का निर्माण करीब दो साल से बंद पड़ा है। निर्माण के दौरान पुल के तीन स्लैब टूटने की घटना के बाद शासन ने काम पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से परियोजना को दोबारा शुरू करने की दिशा में कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। 83 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2021 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अधर में लटक गया है। पुल बनने की उम्मीद में बैठे क्षेत्र के लोगों को अभी भी गंगा पार करने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंगा पर पुल का निर्माण बुलंदशहर और अमरोहा के बीच आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में शुरू किया गया था। ऊंचागांव क्षेत्र के माली की मढैया के पास पुल बनने से दोनों जिलों के बीच दूरी और यात्रा का समय कम होने की उम्मीद थी। क्षेत्र के लोगों के लिए यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि व्यापार, रोजगार, कृषि और दैनिक जरूरतों से जुड़ी बड़ी सुविधा साबित होना था। लेकिन निर्माण कार्य बंद होने के कारण लोगों की उम्मीदें लगातार कमजोर पड़ रही हैं।
विज्ञापन

निर्माण के दौरान पुल के तीन स्लैब टूटने की घटना ने परियोजना की गति पर ब्रेक लगा दिया। घटना के बाद शासन स्तर से निर्माण कार्य रोक दिया गया था। तकनीकी और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जांच कराई गई तो दोयम दर्जे की सामग्री के प्रयोग का खुलासा हुआ था। मामले में न केवल ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, बल्कि सेतु निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर-अमरोहा के बीच आवागमन होगा आसान
पुल बनने से बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के लोगों को अमरोहा जिले तक पहुंचने में सुविधा मिलनी थी। अभी गंगा पार करने और दूसरे जिले तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इससे समय और ईंधन दोनों खर्च होते हैं। किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को भी आवागमन में परेशानी होती है। पुल निर्माण पूरा होने से दोनों जिलों के बीच संपर्क मजबूत होने के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद थी।
गंगा कटान के कारण बढ़ा निर्माण का दायरा
परियोजना में गंगा नदी के कटान के कारण करीब 250 मीटर पुल का अतिरिक्त निर्माण भी किया जाना है। नदी के बहाव और कटान के चलते निर्माण की लंबाई बढ़ने से परियोजना की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। ऐसे में पहले से बंद पड़े निर्माण कार्य के दोबारा शुरू करने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, लेकिन इसे अभी तक स्वीकृत नहीं किया गया है।
गंगा कटान के कारण 250 मीटर पुल का और होना है निर्माण
गंगा नदी में कटान के कारण पुल परियोजना में करीब 250 मीटर अतिरिक्त हिस्से का निर्माण किया जाना है। नदी के बदलते बहाव और कटान को देखते हुए इस हिस्से का निर्माण भी परियोजना के लिए महत्वपूर्ण है। पहले तीन स्लैब टूटने के बाद निर्माण बंद हुआ और अब अतिरिक्त निर्माण सहित पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार गुप्ता का कहना है कि गंगा के कटान के कारण पुल बनाने के लिए अतिरिक्त प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, लेकिन अभी तक इसे स्वीकृत नहीं किया गया है, जिसके चलते काम शुरू नहीं हो पाया है। शासन के निर्देशानुसार जल्द ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed