{"_id":"56f181af4f1c1b7d7bf14d28","slug":"was-born-in-the-bush-couple-adopted","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी में मिला नवजात, दंपति ने अपनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ी में मिला नवजात, दंपति ने अपनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बेबी
- फोटो : अमर उजाला
सैनी नगर की मढैया के पास झाड़ी में नवजात के रोने की आवाज सुनकर सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एक किसान दंपति ने नवजात शिशु को गोद लिया है। फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि औरंगाबाद-भावसी मार्ग स्थित सैनी नगर की मढैया के पास मंगलवार को एक नवजात झाड़ियों में पड़ा मिला। शाम करीब 4 बजे शिशु के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर भीड़ जुट गई। बाद में लोग नवजात को लेकर मोहल्ले में आ गए। दो पुत्र होने के बाद भी किसान दंपति रंजीत सैनी पत्नी सुधा सैनी ने नवजात को अपना लिया है।
विज्ञापन