फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Visit uproar rose municipality board meeting

हंगामे की भेंट चढ़ी पालिका बोर्ड बैठक

Fri, 16 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Visit uproar rose municipality board meeting
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

तीन माह बाद हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार को बोर्ड बैठक रखने पर सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया। हंगामे के चलते बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी।
  शुक्रवार को बैठक रखने पर मुस्लिम सभासदों ने शुक्रवार की नमाज का हवाला देते हुए हंगामा किया।

दूसरे सभासदों ने भी मुस्लिम सभासदों के विरोध को उचित बताते हुए उनके साथ बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया। सभासदों के हंगामे के चलते बोर्ड बैठक को स्थगित करनी पड़ी। हंगामा नहीं रुकने पर अध्यक्षा इंद्रासैनी को बीच में बैठक छोड़कर जाने पड़ा। हंगामे के कारण बोर्ड बैठक में एक भी प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
विज्ञापन


  बोर्ड बैठक स्थगित होने से नगर के विकास कार्याें पर विराम लग गया। तीन माह पूर्व हुई बोर्ड बैठक में भी केवल दो प्रस्ताव ही पास हो पाए थे। अध्यक्षा इंद्रासैनी सभासदों के रवैये को विकास विरोधी बताया। वहीं, सभासद इरशाद शमशेर ने कहा कि बोर्ड बैठक की तिथि निर्धारित करने के लिए सभासदों से कोई वार्ता नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed