{"_id":"574dc3ba4f1c1b7707109430","slug":"villages-along-the-river-monitoring-will-be-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे बसे गांवों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे बसे गांवों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 31 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : अमर उजाला
नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे बसे 30 गांवों की ऑनलाइन मानिटरिंग होगी। अफसरों को गांव में प्रगति का विवरण सोशल नेटवर्किंग साइट के ग्रुुप पर भेजना होगा।
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र अनूपशहर, ऊंचागांव, स्याना और डिबाई में गंगा किनारे 30 गांवों को चिन्हित किया गया है।
इन गांवों में प्रशासन की ओर से साफ सफाई की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, ताकि गंगा में जल और वायु प्रदूषण का ग्राफ कम किया जा सके। इसी क्रम में डीएम शुभ्रा सक्सेना के आदेश पर सभी गांवों को ऑनलाइन मोड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन
जिन अफसरों ने इन गांवों को गोद लिया है वह अफसर प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन साझा करेेंगे। जिलाधिकारी ने ऑनलाइन ग्रुप को नमामि गंगे नाम दिया है। पिछले दिनों डीएम ने साफ-सफाई और शौचालय की निगरानी के लिए नौ सदस्यों की टीम का गठन किया था। यह टीम खुले में शौच करने वाले लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन