फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vikram murder case

विक्रम हत्याकांड : पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, नहीं हुई गिरफ्तारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिटौटा निवासी विक्रम सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व एक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव टिटौटा निवासी विक्रम (50) का शव पास ही के एक गांव से गुजर रहे रजवाहे के किनारे खेत में पड़ा हुआ मिला था। विक्रम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। जिसके बाद एसएसपी व एसपी देहात समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही पुलिस ने देर शाम को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। शनिवार देर रात मृतक के भाई बॉबी ने गांव निवासी विक्रम, अर्जुन, राहुल और रनदीप समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके भाई को यही लोग शुक्रवार देर शाम अपने साथ बाइक व स्कूटी से ले गए थे। इन्हीं लोगों ने उनके भाई की गला रेत कर हत्या कर दी है। मामले में देर रात ही पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी देहात डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed