{"_id":"6200038de53b88214d0b035b","slug":"vidhan-sabha-election-bulandshahr-news-gbd233746056","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जाति धर्म देखे विकास करती है भाजपा : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जाति धर्म देखे विकास करती है भाजपा : दिनेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना जाति धर्म देखे विकास करती है भाजपा : दिनेश
नरौरा। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए कार्य कर रही है। पीएम आवास, उज्ज्वला गैस, शौचालय व बिजली के फ्री कनेक्शन जैसी योजनाएं लागू कर सरकार ने बिना भेदभाव सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया है। विपक्ष झूठ फैलाकर लोगों को बहका रहा है। जनता विपक्ष की चाल समझ चुकी है। उनके झांसे में नहीं आएगी।
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंत्येष्टि स्थल नरौरा में ही है। इस चुनाव में कल्याण सिंह के प्रिय भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल्याण सिंह को पद्म विभूषण देकर इस क्षेत्र की जनता का सम्मान बढ़ाया है। लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में किसी तरह की कोई कमी लगे तो वह स्वयं डिबाई क्षेत्र को विकास के लिए गोद लेंगे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के समाधि स्थल को भव्य बनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री हितेश कुमारी, पूर्व विधायक राम सिंह, पूर्व मंत्री राजीव लोधी, ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विश्वविद्यालयों में शुरू कर दी है संस्कृत में शिक्षा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कई विश्वविद्यालयों में संस्कृत की शिक्षा प्रारंभ कर दी गई है। शेष में भी शीघ्र ही संस्कृत शिक्षा चालू कर दी जाएगी। संस्कृत परिषद का गठन भाजपा सरकार ने किया है। संस्कृत के मेधावी निकलने वाले छात्रों को एक लाख रुपये और टैबलेट देने का कार्य सरकार कर रही है।