{"_id":"69bab803e4f8135b9b015a76","slug":"video-of-gunfire-and-firing-outside-a-house-in-bulandshahr-goes-viral-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: बुलंदशहर में घर के बाहर ताबड़तोड़ और फायरिंग का वीडियो वायरल, लोगों में दहशत, देखें पूरा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बुलंदशहर में घर के बाहर ताबड़तोड़ और फायरिंग का वीडियो वायरल, लोगों में दहशत, देखें पूरा वीडियो
Wed, 18 Mar 2026 08:05 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:05 PM IST
सार
मंगलवार रात जुबैर से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी गई। रुपये न देने पर आरोपियों ने उसके घर पर फायरिंग की। पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
आपसी विवाद में ताबड़तोड़ और फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा के काजीवाड़ा मोहल्ला में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, जिसमें फायरिंग के साथ रंगदारी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
काजीवाड़ा मोहल्ला निवासी जुबैर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात को करीब सवा एक बजे वह मरकज वाली मस्जिद में नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में दो लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित से गाली-गलौज की और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। साथ ही रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने किसी तरह उनको समझाया और वहां से जान बचाकर अपने घर पहुंचे। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पर पहुंच गए। आरोपियों को देख पीड़ित ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने दरवाजा बंद करने पर फायरिंग की, जिसका वीडियो पीड़ित ने पुलिस को दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
अजीम और बिलाल के बीच तरावीह के दौरान खाना वितरण के दौरान विवाद हो गया था। इसके बाद बिलाल अपने साथ पांच छह लोगों को इकट्ठा कर अजीम व जुबैर के घर पहुंचता है। जहां फायरिंग की घटना हुई। इसमें पुलिस टीम ने पांच नामजद आरोपी समेत अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।