फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of a vendor spitting on vegetables in Anupshahr goes viral police arrest him

रोटी के बाद अब सब्जी पर थूक: विक्रेता का सब्जी पर थूकते हुए वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; Video

Sat, 14 Dec 2024 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Dec 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Video of a vendor spitting on vegetables in Anupshahr goes viral police arrest him
सब्जी विक्रेता शमीम - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बुलंदशहर स्थित अब अनूपशहर कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक सब्जी विक्रेता का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह सब्जी बेचते हुए थूकता नजर आ रहा है। मामला प्रकाश में आने पर शनिवार को कस्बा चौकी प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है।  

विज्ञापन


कस्बा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि कस्बा निवासी सब्जी विक्रेता शमीम की सब्जियों पर थूकते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला कि आरोपी सब्जी विक्रेता कस्बा निवासी है और द्वेष पूर्ण भावना के साथ वह सब्जी पर थूक रहा है। जो की खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का उल्लंघन है और सब्जी खरीदने वाले ग्राहकों के जीवन के लिए संकट पूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर आरोपी सब्जी विक्रेता शमीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सब्जी विक्रेता शमीम के इस द्वेष पूर्ण कार्य के बाद विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

विज्ञापन

किया जाए समाज से बहिष्कार: अभय गर्ग
मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता एवं मंडल प्रभारी जहांगीराबाद अभय गर्ग ने कहा कि योगी सरकार में इस तरह की मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे व्यक्ति का समाज से बहिष्कार करने की भी अपील की।

कस्बा इंचार्ज राकेश सिंह की तहरीर पर आरोपी सब्जी विक्रेता शमीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed