{"_id":"67c4926773e9f4b87001c8ca","slug":"vending-zones-are-not-made-carts-and-stalls-are-set-up-on-the-roads-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-130352-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नहीं बने वेंडिंग जोन, सड़कों पर लग रहे ठेली-खोंमचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नहीं बने वेंडिंग जोन, सड़कों पर लग रहे ठेली-खोंमचे
विज्ञापन
नगर के यमुनापुरम में सड़क किनारे लगीं दुकानें। संवाद
बुलंदशहर। नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने और लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए तैयार की गई वेंडिंग जोन की योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। जिसके चलते अभी भी सड़कों पर ठेली-खोंमचे लग रहे हैं, जो यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र में सड़कों पर लग रहे ठेली-खोंमचों को खत्म कराने के लिए करीब छह माह पहले नगर पालिका अधिकारियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए बोर्ड बैठक में रखा था, जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी थी। वर्तमान में केवल पुरानी जेल परिसर पर ही वेंडिंग जोन संचालित किया जा रहा है।
इसके अलावा खुर्जा अड्डा, मोती बाग समेत अन्य क्षेत्रों में वेंडिंग जोन बनाने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन इसे धरातल पर नहीं उतारा गया है। वेंडिंग जोन बनाए जाने के बाद शहर की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले रेहड़ी, ठेली-खोंमचे समेत अन्य व्यापारियों को एक निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया जाना था लेकिन यह अभी तक केवल कागजी दावा साबित हुआ है।
विज्ञापन
बताते चलें कि शहर के अंसारी रोड से डिप्टी गंज, अंसारी रोड से काला आम, अंसारी रोड से खुर्जा अड्डा-रोडवेज बस स्टैंड, काला आम से काली नदी रोड, काला आम से डीएम रोड, काला आम से भूड़ रोड समेत शहर की अन्य सड़कों पर ठेली-खोंमचे लगे होने के कारण यातायात प्रभावित होता है और दिन भर इन सड़कों पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहते हैं। स्थिति यह है कि दस मिनट के सफर को पूरा करने में आधा घंटे तक का समय लग जाता है। आवास विकास काॅलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने कहा कि शहर में सड़कों से यदि ठेली-खोंमचों को हटाकर नियंत्रित कर दिया जाए तो इससे यातायात संचालन सुगम हो जाएगा।
वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। छह स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं, इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही वेंडिंग जोन विकसित करते हुए ठेली-खोंमचों को सड़क से हटाकर एक नियत स्थान पर शिफ्ट कराया जाएगा। - डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका