{"_id":"6ac686b88774fb4358074d2f","slug":"uproar-at-walima-over-hot-rotis-four-injured-in-a-scuffle-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-167609-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गरम रोटी को लेकर वलीमा में बवाल, मारपीट में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गरम रोटी को लेकर वलीमा में बवाल, मारपीट में चार घायल
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के एक फार्म हाउस में मंगलवार रात दावत-ए-वलीमा के दौरान गरम रोटी लेने को लेकर विवाद हो गया। तंदूर से रोटी लेने पहुंचे युवक की कुछ युवकों से कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में दूल्हे के दिल्ली निवासी मौसेरे भाई सलीम समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में सलीम को बुलंदशहर के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
कस्बे के नई बस्ती निवासी फरदीन ने बताया कि मंगलवार की रात में कस्बे के एक फार्म हाउस में उनके वलीमे की दावत थी। दावत के दौरान उनका मौसेरा भाई सलीम गरम रोटी लेने तंदूर पर पहुंचा। इसी दौरान तंदूर से गर्म रोटी लेने लिए वहां पहले से मौजूद कुछ युवक के साथ सलीम की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट से फार्म हाउस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फरदीन ने बताया कि मारपीट में दिल्ली निवासी उनका मौसेरा भाई सलीम, वारिश उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने सलीम की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। फरदीन ने बताया कि उसने दो-तीन परिचितों को दावत में बुलाया था। परिचितों के साथ पहुंचे अन्य लोगों ने मारपीट की।
--
कोट
अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मारपीट में शामिल लोगों की जानकारी की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - भरत सोनकर, सीओ अनूपशहर