{"_id":"6ac686764d9d392aee065d4e","slug":"special-train-to-run-between-aligarh-and-rajghat-on-the-10th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-167543-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अलीगढ़-राजघाट के बीच 10 को चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अलीगढ़-राजघाट के बीच 10 को चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
बुलंदशहर। श्राद्ध अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने के लिए गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट-राजघाट पहुंचेंगे। इसके चलते ट्रेनों में भी भीड़ रहेगी। भीड़ को देख उत्तर मध्य रेलवे अलीगढ़-राजघाट नरौरा के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 10 अक्तूबर को अप-डाउन संचालित होगी। वहीं, इसके बाद 26 अक्तूबर को पूर्णिमा पर भी संचालन होगा।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि पितृ पक्ष 10 अक्तूबर को संपन्न हो जाएंगे। गाड़ी संख्या 04187 अलीगढ़ से शनिवार सुबह 05:40 बजे रवाना होकर मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हाल्ट, गोधा हाल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हाल्ट और डिबाई होते हुए सुबह 7:15 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04188 राजघाट नरौरा से सुबह 08:15 बजे चलेगी और डिबाई, धरमपुर हाल्ट, अतरौली रोड, गोधा हाल्ट, सुनामई हाल्ट, हरदुआगंज तथा मंजूरगढ़ी स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 09:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। संवाद