{"_id":"6ac687916efa6f9fc701585f","slug":"ahmedgarh-station-house-officer-sho-sent-to-police-lines-for-failure-to-control-crime-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-167556-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अपराधों पर नियंत्रण नहीं लाने पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अपराधों पर नियंत्रण नहीं लाने पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
अहमदगढ़। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से नाराज एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक छतारी नरेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना अहमदगढ़ बनाया गया है। वहीं, शिकारपुर में तैनात उप निरीक्षक रविंद्र कुमार को थानाध्यक्ष छतारी नियुक्त किया गया है।
करीब एक सप्ताह पहले अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बाद में मारपीट में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा गांव ढक नगला में सोमवार को बुजुर्ग दंपती और उनके बेटों को घर में बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की घटना प्रकाश में आई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से एसएसपी से थाना प्रभारी अहमदगढ़ से नाराज थे। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर प्रभारी निरीक्षक थाना छतारी नरेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना अहमदगढ़ नियुक्त किया गया है।