{"_id":"69fb7357049cd2494f0b94a7","slug":"up-board-register-objections-on-exam-results-in-the-complaint-cell-bulandshahr-news-c-30-1-ald1006-880178-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्क्रूटनी के लिए छात्र-छात्राएं करें आवेदन, 17 मई तक दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्क्रूटनी के लिए छात्र-छात्राएं करें आवेदन, 17 मई तक दिया समय
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड ने उम्मीद से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को स्क्रूटनी कराने का मौका दिया गया है। संबंधित छात्र-छात्राएं निर्धारित शुल्क जमा कर 17 मई तक उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि 17 मई के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर उसका प्रिंट आउट लेने और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया कि स्क्रूटनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। आवेदन पत्र के प्रिंट आउट के साथ शुल्क जमा करने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि स्क्रूटनी संबंधी सूचना नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा कराई जाए ताकि कोई भी छात्र-छात्रा जानकारी के अभाव में इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। साथ ही उन्हाेंने छात्र-छात्राओं से निर्धारित 17 मई तक हर हाल में स्क्रूटनी करने का आह्वान किया है।