{"_id":"614a18978ebc3eae394def4b","slug":"up-board-examination-bulandshahr-news-gbd226334952","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: दो पालियों में चली परीक्षा में 70 छात्र रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: दो पालियों में चली परीक्षा में 70 छात्र रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
जीआईसी में अंक सुधार परीक्षा से पूर्व छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड: दो पालियों में चली परीक्षा में 70 छात्र रहे अनुपस्थित
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा मंगलवार को भी जारी रही। दो पालियों में चली परीक्षा में 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी के साथ कड़ी सुरक्षा में हुई।
जिले में अंक सुधार परीक्षा 19 परीक्षा केंद्राें पर हो रही है। मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 126 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 92 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा को देने वाली सभी छात्राएं शामिल रहीं और 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसी तरह इंटर उर्दू विषय की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से दो ने परीक्षा दी और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली की परीक्षा में इंटर भूगोल और बहीखाता की परीक्षा हुई। इसमें 213 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, लेकिन परीक्षा में 178 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। जबकि 35 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी ओर बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला व रंजनकला और इंटर कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में इंटर सैन्य विज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षा होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि जिले में अंक सुधार परीक्षा शांतिपूर्वक कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। परीक्षा छह अक्तूबर तक जारी रहेगी।