फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board: 3378 students left the exam

यूपी बोर्ड : 3378 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 3378 students left the exam
गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा से पहले छात्राओं की तलाशी लेती ​शि​क्षिकाएं। संवा
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फूल बरसाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। पहले दिन 110 परीक्षा केंद्रों पर 81,848 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3378 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में हिंदी व सैन्य विज्ञान का आसान पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले दिखाई दिए।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 तक चली। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 43,906 परीक्षार्थियों में से 41,932 परीक्षा में शामिल हुए और 1974 ने परीक्षा छोड़ी दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 224 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 216 परीक्षार्थी शामिल हुए और 08 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी विषय में पंजीकृत 41,096 परीक्षार्थियों में 39,700 ने पेपर दिया, 1396 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने 20 अंक का पेपर ओएमआर शीट पर दिया, जबकि 50 अंक का पेपर उत्तर पुस्तिका में दिया। परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राएं खुश नजर आए। इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं ने भी पेपर को आसान बताया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में आए अधिकतर सवाल वही थे, जिसकी तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर परीक्षा पर कंट्रोल रूम से निगाह रखी गई। अधिकारी और सचल दल भी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इससे पहले प्रश्न पत्र केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। प्रश्न पत्र सीसीटीवी की निगरानी में डबल स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। इसकी सुरक्षा व्यवस्था को परखा जाएगा। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
बताया कि सभी केंद्रों पर बिना चेकिंग किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ वायस रिकार्डर लगाए गए थे। जिला नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने नगर के आठ केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसी तरह अन्य अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
-
बोले परीक्षार्थी...
ओएमआर शीट पर हल किए बहुविकल्पीय प्रश्न
हिंदी के पेपर में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल रहे, जो ओएमआर शीट पर हल किए। पेपर बेहद आसान रहा, परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। समय से पहले ही पेपर हल कर दिया। - सुभान, हाईस्कूल।
-
पाठ्यक्रम से ही आया पूरा पेपर
हिंदी का पूरा पेपर पाठ्यक्रम से ही आया। सभी प्रश्न आसान रहे और निबंध से लेकर बहुविकल्पीय व अन्य प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। जिस तरह मेहनत की थी, उसके अनुसार पेपर बहुत आसान रहा। - सुमित, हाईस्कूल।
-
जो पढ़ा, वही पेपर में आया
हिंदी का पेपर बेहद आसान रहा, पाठ्यक्रम में जो पढ़ा था, वही सब कुछ आया। पेपर को हल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। संभावना है कि आगे के पेपर भी इसी तरह के आएंगे। - प्रिया सोलंकी, इंटरमीडिएट।

-
कोर्स से अलग कुछ नहीं आए सवाल
इंटरमीडिएट का पूरा पेपर कोर्स से ही आया, कोई प्रश्न अलग से नहीं था। पेपर हल करने में भी कोई परेशानी नहीं हुई। हिंदी विषय में अच्छे अंक मिलेंगे, जो पढ़ा था वही सब आया। - संध्या, इंटरमीडिएट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed