फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board: 20 thousand copies were evaluated on the first day

यूपी बोर्ड : पहले दिन 20 हजार कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 20 thousand copies were evaluated on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में छह केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। पहले दिन 20 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से जिले से लेकर प्रयागराज बोर्ड कार्यालय तक निगरानी हो रही है। पहले दिन मूल्यांकन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल की 3,30,764 तो इंटरमीडिएट की 2,064,08 उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। नगर के डीएवी, जीआईसी, मुस्लिम इंटर कॉलेज, एसएमजेईसी व जेएएस इंटर कॉलेज खुर्जा व शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज खुर्जा में मूल्यांकन कार्य चल रहा है। डीआईओएस ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो उन्हें सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। उन्होंने उप नियंत्रक उप प्रधान परीक्षक व उप नियंत्रक से मूल्यांकन के बारे में पूरी जानकारी ली। बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य होते पाया गया। कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए 2679 परीक्षक तैनात किए गए हैं। सभी को केंद्र पर नियमानुसार एंट्री दी गई और मोबाइल साथ नहीं ले जाने दिया गया। अधिकारियों ने केंद्रों के आस-पास धारा 144 लागू की है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू होने से लेकर समाप्ति तक रहेंगे। इसके अलावा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। एक अप्रैल तक केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चलेगा तो सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत होगी। उत्तर पुस्तिका भी कड़ी सुरक्षा में रखी गई है। मूल्यांकन का पूरा कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चल रहा है। परीक्षार्थियों के अंक बोर्ड के पोर्टल पर भी अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर निरीक्षण किया गया है। पहले दिन 20 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। शासन व बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार छह केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed