फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Unknown animal turned cow calf into a morsel

Bulandshahar News: अज्ञात जानवर ने गाय के बछड़े को बनाया निवाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Unknown animal turned cow calf into a morsel
बुगरासी। गांव रवाना कटीरी मेंं शनिवार की रात अज्ञात जानवर ने गाय के बछड़े को निवाला बना दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीण हमला करने वाले जानवर के तेंदुआ बता रहे हैं। दूसरी ओर सुलैला गांव में भी पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ देखे जाने का दावा किया जा रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र वासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

रवानी कटीरी निवासी लल्लू ने बताया कि रविवार सुबह जब वह अपने पशुओं को चारा डालने के लिए ले उठे तो देखा कि उसके गाय के बछड़े को किसी अज्ञात जानवर ने नोंच-नोंचकर लहूलुहान कर दिया और उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। बताया कि उसके घेर की चहारदीवारी काफी ऊंची है। जिसे कूदकर आये खूंखार जानवर ने बछड़े का शिकार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ ही इतनी ऊंची दीवार कूदकर ऐसा कर सकता है। गांव में तेंदुए के आने की चर्चा से ग्रामीणों में भय पसरा हुआ है। ग्रामीण पालतू पशु व स्वयं की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। उधर वन विभाग ने तेंदुआ के होने की बात से इन्कार किया है। वनकर्मी लोकेश कुमार ने कहा कि किसी जंगली जानवर ने ही बछड़े का शिकार किया है। मौके पर पहुंचकर पद चिह्नों की पड़ताल की है। तेंदुआ होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed