{"_id":"5880f7ad4f1c1bc217efe2ca","slug":"under-bright-sunshine-at-the-feeling-of-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटख धूप ने कम िकया ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटख धूप ने कम िकया ठंड का अहसास
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
धूप में बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कई दिन से कड़ाके की सर्दी के बाद बृहस्पतिवार को चटख धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह हल्का कोहरा और फिर तेज धूप से मौसम खुशगवार रहा। बता दें कि इस बार कभी अधिक सर्दी तो कभी गर्माहट के अहसास के साथ मौसम करवट लेता रहा।
पहाड़ों पर बर्फबारी होने और बादल छाए रहने से पिछले कई दिन से ठंड का दौर जारी रहा लेकिन बृहस्पतिवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 व शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार मौसम बदलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
कोहरे से ट्रेनें लेट, यात्री करते रहे वेट
घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से कोहरा रेल यात्रियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।
ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को घंटों भूखे प्यासे रहकर सफर तय करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। गोमती, संगम और महांनदा 7 घंटे, ब्रह्मपुत्र 8, कालका 6, मुरी 5 और कालिंदी 3 घंटे की देरी से पहुंची।