{"_id":"687bd3f292032c03c30487f4","slug":"uncontrolled-car-collided-with-bike-brother-and-sister-died-bulandshahr-news-c-30-1-ald1006-681313-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाइक से टकराई अनियंत्रित कार, भाई-बहन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाइक से टकराई अनियंत्रित कार, भाई-बहन की गई जान
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट अनियंत्रित कार ने बाइक सवार भाई-बहन को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सड़क किनारे दूसरी बाइक पर खड़े दो युवकों से टकराते हुए खाई में जा गिरी। इस दौरान दोनों बाइक सवार भी घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नजीमपुरा भूड निवासी 19 वर्षीय संदीप शनिवार को बाइक से अपनी बड़ी बहन 35 वर्षीय शशि को उनकी ससुराल गांव दोस्तपुर थाना कोतवाली देहात से लेने के लिए गए थे। दोपहर में करीब एक बजे वह दोनों बुलंदशहर स्थित घर आ रहे थे। तभी दोस्तपुर फ्लाईओवर से हाईवे पर चढ़ते समय अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई-बहन को चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद हाईवे किनारे खड़े फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र के गांव सैंथरा निवासी 22 वर्षीय गुलशाद और 33 वर्षीय दिलशाद को भी घायल कर दिया। हादसे के समय दोनों भाई बाइक से दिल्ली के शालीमार गार्डन जा रहे थे और हाईवे किनारे खड़े होकर कुछ खाने के लिए देख रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। सड़क हादसे के समय संदीप ने हेलमेट पहन रखा था। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की। इसके बाद शव मोर्चरी भेजे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी। घटना के बाद से मृतकाें के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही हैै। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घर का बुझ गया चिराग
संदीप के तहेरे भाई चंदर ने बताया कि तीन बहनों का वह अकेला भाई था। वह हुंडई एजेंसी में नौकरी कर रहा था। साथ ही जागरण में भजन भी गाता था। अधिकतर लोग भजन गायक के रूप में ही पहचानते थे। संदीप की मौत के बाद से परिवार का चिराग ही बुझ गया। संदीप की दो बहनों शशि और प्रीति की शादी हो चुकी है। उनमें से शशि की उसके साथ मौत हो गई। जबकि तीसरी बहन रेखा अभी बीए की पढ़ाई कर रही है। परिजनों ने बताया कि संदीप के पिता रमेश चंद भी मजदूरी करते हैं। मां गृहिणी हैं।
बहन के घर सिंदारा देने गया था संदीप
परिजनों ने रोते हुए बताया कि संदीप अपनी बड़ी बहन शशि के घर दोस्तपुर गांव में बड़ी खुशी से सिंदारा लेकर गया था। वहां पर नाश्ता किया। जैसे ही चलने को हुआ तो बड़ी बहन शशि ने कहा कि वह भी उसके साथ घर चलेगी। घर जाते समय दोनों की रास्ते में मौत हो गई। शशि की चार बेटियां और एक बेटा है। उनके पति राजकुमार किसान हैं। मां को याद करके पांचों बच्चों का रोकर बुरा हाल है।