फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two vicious interstate vehicle thieves arrested

दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two vicious interstate vehicle thieves arrested
अनूपशहर पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर वाहन चोर पुलिस हिरासत में। - फोटो : BULANDSHAHR
दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर थाना पुलिस ने दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी की 13 बाइक और अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अनूपशहर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र की ही मुखैना नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय अलग अलग बाइक पर दो युवक आए और दोनों युवकों की बाइक को चेक किया गया। कागजात मांगे, लेकिन नहीं दिखा पाए। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह बाइक चोरी की है। आरोपियों की शिनाख्त रोहन उर्फ रिंकू पुत्र मनवीर सिंह निवासी नगला कलां, खैर बाईपास रोड सूतमील चौराहा गणेशनगर थाना बन्नादेवी अलीगढ़ और शकील पुत्र शौकत निवासी गांव सुनाना थाना अनूपशहर के रूप में हुई। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव छतुरिया के जंगल में स्थित एक बाग में से 11 चोरी की अन्य बाइक और बरामद की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये बाइकें बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली की नांगलोई, आईएसबीटी, उत्तराखंड के हरिद्वार आदि स्थानों से चोरी की गई हैं। दोनों आरोपियों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी के कई मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed