Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Afcons and KCB Buildcon to construct greenfield link expressway; construction to begin in January

Bulandshahar News: एफकॉन और केसीबी बिल्डकॉन बनाएंगी ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे, जनवरी से शुरू होगा निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Afcons and KCB Buildcon to construct greenfield link expressway; construction to begin in January
स्याना क्षेत्र से गुजर रहा गंगा एक्सप्रेसवे, जिससे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे जुड़ेगा। संवाद
बुलंदशहर। जिले में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एफकॉन और केसीबी बिल्डकॉन को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से दोनों निर्माण कंपनियों को टेंडर जारी कर दिया गया है। जनवरी की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। करीब 74 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से जिले में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बीच आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन


ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण जिले में स्याना क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़कर किया जाएगा। इसके माध्यम से नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने का मार्ग तैयार होगा। इस परियोजना से न केवल बुलंदशहर बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। अभी इन प्रमुख मार्गों और एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लोगों को अलग-अलग मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ता है। लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद यात्रा का समय कम होने के साथ ही लंबी दूरी का सफर भी आसान हो सकेगा।
विज्ञापन



8695 किसानों की जमीन का होगा इस्तेमाल

परियोजना के लिए जिले के 8695 किसानों की कुल 677.80 हेक्टेयर जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी जमीन पर करीब 74 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे विकसित होगा। परियोजना के लिए किसानों की सहमति से करीब 90 फीसदी जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। शेष जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। अब यूपीडा ने दोनों निर्माण कंपनियों को टेंडर जारी कर दिया है। एफकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और केसीबी बिल्डकॉन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाएंगी। जनवरी की शुरुआत में काम शुरू होने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन प्रमुख मार्गों पर मिलेगी चढ़ने-उतरने की सुविधा

एक्सप्रेसवे की तैयार ड्राइंग के मुताबिक इस लिंक मार्ग पर नेशनल हाईवे-34 के साथ अनूपशहर और डिबाई स्टेट हाईवे के बीच भी चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों के वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्थानीय मार्गों से आने वाले वाहन भी निर्धारित स्थानों से लिंक एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर सकेंगे और जरूरत के अनुसार बाहर निकल सकेंगे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के साथ अन्य किसान संगठन लगातार चार स्थानों पर उतराव-चढ़ाव की सुविधा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे को जिले के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके निर्माण से गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच संपर्क मजबूत होगा। वहीं, नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। किसानों की जमीन पर बनने वाला यह 74 किलोमीटर लंबा मार्ग आने वाले समय में जिले के विकास और यातायात व्यवस्था में अहम भूमिका निभा सकता है। जनवरी की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद परियोजना के धरातल पर उतरने की प्रक्रिया तेज होगी।



सुनील कुमार राय, अभियंता, यूपीडा का कहना है कि विभाग की ओर से दो कंपनियों को निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। जनवरी में दोनों कंपनियां एक साथ अपने-अपने क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू करेंगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed