Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vehicular traffic slows down due to the season's first dense fog; the sun fails to break through even during the day.

Bulandshahar News: सीजन की पहली घनी धुंध से थमी वाहनों की रफ्तार, दिन में भी नहीं निकली धूप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicular traffic slows down due to the season's first dense fog; the sun fails to break through even during the day.
अनूपशहर में सुबह के समय इस तरह रहा छाई धुंध का असर। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर। जिले में शनिवार सुबह सीजन की पहली घनी धुंध छाने से जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह से ही आसमान में धुंध की सफेद चादर छाई रही। इसका सबसे अधिक असर सड़कों और प्रमुख मार्गों पर देखने को मिला। अनूपशहर-अलीगढ़ और अनूपशहर-बुलंदशहर हाईवे पर सुबह के समय दृश्यता घटकर करीब 10 मीटर तक रह गई। ऐसे में वाहन चालकों को सड़क पर आगे बढ़ने में काफी परेशानी हुई। संभावित हादसों से बचने के लिए वाहन चालक हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। धुंध के कारण सुबह के समय बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के साथ ही ठंड का अहसास भी बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान वातावरण में आर्द्रता 55 फीसदी और हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। खास बात यह रही कि शनिवार को धुंध का असर केवल सुबह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिन में भी आसमान साफ नहीं हुआ।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि फिलहाल इसे सामान्य कोहरा नहीं कहा जा सकता। क्षेत्र में छाई धुंध स्मॉग का असर है। रात के समय ठंडक और दिन में कुछ गर्माहट के कारण वातावरण में यह स्थिति बन रही है। शुक्रवार से इसका असर दिन के समय भी दिखाई देने लगा था, जबकि शनिवार को धुंध अधिक रहने के कारण धूप भी पर्याप्त समय तक नहीं निकल सकी। उन्होंने बताया कि रविवार को मौसम में और बदलाव आने का अनुमान है। अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। किसान नेता मान सिंह, सतवीर सिंह और बबलू सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अगेती सरसों की फसल तैयार हो रही है। ऐसे समय में लगातार घनी धुंध, कम धूप और बढ़ती ठंड फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। पौधों पर फूल आने की प्रक्रिया प्रभावित होने के साथ ही अधिक नमी रहने से फसल में रोग और फफूंद लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। जिला कृषि अधिकारी राम कुमार यादव के अनुसार एक-दो दिन धुंध रहने से सरसों की फसल को तत्काल बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। फसल पर इसका असर धुंध की अवधि, तापमान, नमी और धूप की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। यदि कई दिनों तक वातावरण में अधिक नमी बनी रहती है और धूप नहीं निकलती है तो सरसों में सफेद रतुआ, अल्टरनेरिया झुलसा और अन्य फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। फूल आने की अवस्था में लगातार प्रतिकूल मौसम रहने से परागण और फलियों के विकास पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed