फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two students deid in road accident.

हादसे में बुलंदशहर के दो छात्रों की मौत

Fri, 05 Feb 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 05 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
two students deid in road accident.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों इंजीनियरिंग के छात्र थे।
विज्ञापन


जबकि कार चला रहा एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले अनुज, तनुज और मोहित बृहस्पतिवार को एक दोस्त की बहन की शादी में दिल्ली आए थे। तीनों शादी के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वे सेक्टर 105 के पास पहुंचे तभी एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार अनुज और तनुज की मौके पर ही मौत हो गई।


परिजनों ने बताया कि दोनों बुलंदशहर के एक कॉलेज से पॉलीटेक्निक कर रहे थे। जबकि कार चला रहा मोहित बुरी तरह से घायल हो गया। वह घर के बिजनेस में पिता का साथ देता था।

राहगीरों की मदद से मोहित को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed