फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two sisters were taken hostage in the ashram, the elder one was raped

Bulandshahar News: आश्रम में दो बहनों को बंधक बना, बड़ी के साथ किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two sisters were taken hostage in the ashram, the elder one was raped
गुलावठी। थाना क्षेत्र में बीते दिनों स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनों को तीन आरोपी किशोरों ने रास्ते में ही रोक लिया। साथ ही पास ही स्थित एक आश्रम में ले जाकर छोटी बहन को बंधक बना लिया। जबकि एक आरोपी ने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। छात्राओं की मां ने थाने में तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो नामजद नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी दो बहन नगर के एक इंटर कॉलेज में पढ़तीं हैं। छोटी बहन कक्षा 10 की छात्रा है, जबकि बड़ी बहन कक्षा 11 की छात्रा है। दोनों बहन नाबालिग हैं। छात्राओं की मां ने तहरीर देकर बताया कि गत 18 सितंबर को उसकी दोनों पुत्रियां स्कूल गई थीं। स्कूल जाकर पता चला कि स्कूल में एक अध्यापिका का देहांत हो गया है। इसके कारण स्कूल की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद दोनों पुत्रियां पैदल ही घर लौटने लगीं। रास्ते में एक धार्मिक संस्था के आश्रम पर तीनों आरोपी खड़े थे। आरोपियों ने उसकी दोनों पुत्रियों का रास्ता रोक लिया और उन्हें पास ही स्थित एक आश्रम में ले गए। एक आरोपी ने बड़ी पुत्री को आश्रम के अंदर ले जाकर एक कमरे में बंद कर लिया, और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जबकि, दो आरोपी उसकी छोटी पुत्री को कमरे के बाहर पकड़कर बैठे रहे। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने करीब 5 घंटे तक उसकी पुत्रियों को जबरन आश्रम में रखा। जब दोनों पुत्रियां घर आईं तो उन्होंने आपबीती बताई। पुलिस ने छात्राओं की मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि, तीसरे की तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


दोस्त हैं तीनों आरोपी
आश्रम में दुष्कर्म की घटना में नामजद तीनों आरोपी दोस्त हैं। एक आरोपी कक्षा दस का छात्र है, जबकि दूसरा कक्षा 11 का छात्र है। नामजदों में दो आरोपी नाबालिग है, जबकि एक बालिग बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आरोपी के पीड़िता के साथ प्रेम संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी के पिता हैं आश्रम के केयरटेकर
पुलिस की जांच में सामने आया कि एक आरोपी के पिता आश्रम के केयर टेकर हैं। उन्हीं के पास आश्रम की चाभी भी रहती है। गत 18 सितंबर को उनका बेटा उन्हें बिना बताए चाभी लेकर चला गया था। इस बात की उन्हें जानकारी बाद में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात भी हुई थी।


कोट
मामले में गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। एक आरोपी के पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग की बात जांच में सामने आई है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिकंदराबाद।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed