फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two police personnel suspended SHO issued notice for invoking Goonda Act against BJP leader Rajkumar Lodhi

यूपी: भाजपा नेता पर गुंडा एक्ट लगाकर बैकफुट पर आई पुलिस, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड; थानेदार को नोटिस

Sat, 12 Sep 2026 10:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 10:31 PM IST
सार

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर औरंगाबाद थाने में तैनात मुंशी जॉनी और विवेक शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Two police personnel suspended SHO issued notice for invoking Goonda Act against BJP leader Rajkumar Lodhi
भाजपा नेता राजकुमार लोधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्खित औरंगाबाद कस्बे के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता राजकुमार लोधी पर गुंडा एक्ट लगाने के मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई है। भाजपा के शीर्ष नेताओं के कड़े विरोध के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जांच बैठा दी है। थाने के दो पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं, वहीं थानेदार को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में और भी कार्रवाई हो सकती है। चर्चा है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में एक बड़े नेता के दबाव में आकर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारी तक घेरे में
बता दें कि औरंगाबाद पुलिस ने छह दिन पहले पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी और उनके छोटे भाई सतीश लोधी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। राजकुमार लोधी ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और सांसद डॉ. भोला सिंह, समेत पार्टी के अन्य नेताओं उनके खिलाफ कार्रवाई से अवगत कराया था। शनिवार शाम को स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह एसएसपी से मिले और पूरे प्रकरण से उन्हें अवगत कराया। शनिवार को पूरे दिन मामले को लेकर गहमा गहमी रही। मामला को तूल पकड़ता देख एसएसपी ने शनिवार की देर शाम औरंगाबाद थाने में तैनात मुंशी जॉनी ओर विवेक शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी से पूरे प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है। माना जा रहा है कि अभी इस मामले में ओर पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारी तक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ का बयान
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर औरंगाबाद थाने में तैनात मुंशी जॉनी और विवेक शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -प्रखर पांडेय, सीओ सिटी

विज्ञापन

विधायक का बयान
पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी पर जो गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई वह बहुत निंदनीय है। जिसकी में घोर भरसना करता हूं प्रशासन गुंडा एक्ट की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से वापस करे। यदि गुंडा एक्ट की कार्रवाई वापस नहीं ली जाती है तो मैं मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराऊंगा और गुंडा एक्ट की कार्रवाई को वापस कराऊंगा। -देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक स्याना

भाजपा नेता का बयान
पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। भाजपा परिवार पूर्ण रूप से उनके साथ हर परिस्थिति में साथ खड़ा है। -दीपक दुल्हेरा, जिला महामंत्री भाजपा

मुंशी जॉनी पर पहले भी लगे गंभीर आरोप
जिस मुंशी जॉनी को सस्पेंड किया गया है, वह थाना औरंगाबाद पर पिछले तीन साल से भी ज्यादा वक्त से तैनात है। जॉनी के बारे में पहले भी तमाम शिकायत मिलती रही हैं। कई बार पासपोर्ट का आवेदन करने वाले लोगों ने भी इस मुंशी पर रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर विपरीत रिपोर्ट लगाने के आरोप लगाए थे। हर बार मुंशी को थानेदारों का संरक्षण मिलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed