फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two parties clash over installation of CCTV in street in Bulandshahr

Bulandshahr News: गली में सीसीटीवी लगाने आपस में भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल; दो लोग गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 05:07 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 18 Apr 2026 05:07 PM IST
सार

खुर्जा के पीरजादगान मोहल्ले में सीसीटीवी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा बढ़ा और मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Two parties clash over installation of CCTV in street in Bulandshahr
गली में सीसीटीवी लगाने आपस में भिड़े दो पक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के पीरजादगान मोहल्ले में स्थित गली में सीसीटीवी लगाने पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


पीरजादगान मोहल्ला निवासी सलीम ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला वाहिद से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। कई बार वाहिद के परिवार के लोग उनके साथ गाली गलौज व मारपीट कर चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा के तौर पर सलीम ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी लगवा लिए, जिससे आपराधिक घटना बचाव हो सके। 
विज्ञापन


इस बात को लेकर वाहिद और रंजिश रखने लगा। शुक्रवार को वाहिद ने गाली गलौज करते हुए सीसीटीवी हटवाने की बात कहने लगा, जब इसका विरोध किया तो वाहिद और उसके परिवार के अन्य लोग मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष से वाहिद का कहना है कि सलीम पर उनके रुपये उधार थे, जो वह नहीं दे रहा था। काफी बार उससे रुपये मांग तो वापस नहीं किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को जब सलीम के भाई से रुपये के लिए कहा तो उसने बाद में बात करने को कहा। कुछ देर बाद सलीम व उसके परिवार के लोग उनके घर पर मारपीट करने आ गए और लाठी डंडे से उन पर हमला किया। 

पीरजादगान मोहल्ले में झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी और मामला शांत कराया गया था। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों और दूसरे पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, शांति भंग, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसमें पशु कटान होने की अफवाह थी, जो गलत है। मामले में एक पक्ष से रिजवान और दूसरे पक्ष से जीशान को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed